फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम; लगी लंबी-लंबी कतारें

Sun, 31 Mar 2024 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura Banke Bihari Mandir Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को उमड़ी भीड़ की वजह से वृंदावन जाम हो गया। एक तरफ मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार तो दूसरी ओर मंदिर जाने के मार्ग पर भक्तों की लाइन। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भर गईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना-पसीना हो गए। विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले रास्तों पर भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें