फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन शोध संस्थान में शुरू हुआ सप्त दिवसीय सांझी महोत्सव

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन शोध संस्थान में सांझी महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सांझी का अवलोकन कर - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन शोध संस्थान में बृहस्पतिवार को सप्त दिवसीय सांझी महोत्सव-2021 शुरू हो गया। सांसद हेमा मालिनी, आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान ब्रज सांझी की सांस्कृतिक यात्रा विषयक प्रदर्शनी तथा जल सांझी का परिदर्शन आगंतुक महानुभावों द्वारा किया गया। आचार्य श्रीवत्स ने कहा सांझी ब्रज की महत्वपूर्ण कला परंपरा है।
संस्थान के सचिव प्रवीण गुप्ता ने कहा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सांझी महोत्सव का उद्देश्य यही है कि ब्रज में आने वाले श्रद्धालुजन तथा संस्कृतिप्रेमी शोध अध्येता ब्रज संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा से साक्षात्कार कर सकें। निदेशक सतीशचंद्र दीक्षित ने कहा वृंदावन शोध संस्थान ने अपने पांच दशकों की शोध यात्रा में संस्कृति के विभिन्न पक्षों को बहुविधि सहेजा है।
विज्ञापन

सांझी महोत्सव-2021 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला, व्याख्यान तथा कलाविद सम्मान आदि के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि नई पीढ़ी के मन में सांझी परंपरा के प्रति जागरूकता का भाव उत्पन्न हो।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, सांझी कलाविद वैष्णवाचार्य सुमित गोस्वामी, डॉ. राजेश शर्मा, पद्मश्री कृष्णा चित्रकार, शासी परिषद सदस्य पं. उदयन शर्मा, सुशीला गुप्ता, विष्णुदान शर्मा, दूरदर्शन प्रभारी सत्यव्रत सिंह, इंद्रद्युम्न स्वामी, विष्णुतत्वदास, अभिनव गोस्वामी, ईशान गौड़, ममता कुमारी, प्रगति शर्मा, रेखारानी, रजत शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें