फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अवधेश ने कन्याकुमारी पहुंच लहराया तिरंगा

विज्ञापन
मथुरा। कन्याकुमारी में यात्रा पूरी होने के बाद तिरंगा लहराता कोसीकलां का अवधेश शर्मा। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लद्दाख से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले कोसीकलां के अवधेश शर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम को कन्याकुमारी के कोप कोमरन पहुंचकर तिरंगा लहरा दिया। इसी के साथ गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ब्राह्मणपुरी निवासी अवधेश शर्मा ने 1 अप्रैल को भारत का आखिरी गांव थांग से कन्याकुमारी के केप कोमरेन तक यात्रा शुरू की। पैदल चलते हुए उन्हें 104 दिन यात्रा में 42 सौ किलोमीटर की दूरी तय की। बृहस्पतिवार को अपने अंतिम पड़ाव कन्या कुमारी पहुंचकर तिरंगा लहरा दिया। अवधेश ने बताया कि उनकी यात्रा का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड दर्ज करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रायोजक कंपनियों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड अधिकारियों को डाटा उपलब्ध करा दिया है। साथ ही लिम्का बुक में भी रिकॉर्ड दर्ज होगा। शुक्रवार को कन्याकुमारी के एसडीएम ने स्वागत कर उन्हें प्रमाणपत्र दिया। अवधेश के कन्याकुमारी पहुंचकर यात्रा पूरी होते ही नगर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें