फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: पटाखों से जहरीली हुई कान्हा की नगरी की हवा, वृंदावन में 448 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

Sat, 06 Nov 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में प्रदूषण का स्तर 370 एक्यूआई के पार हुआ। आतिशबाजी के चलते शहर की घनी आबादी क्षेत्र में हुआ सर्वाधिक प्रदूषण
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर आतिशबाजी ने एक बार फिर मथुरा में प्रदूषण के मानकों को पीछे छोड़ दिया। प्रदूषण निर्धारित मानक से करीब चार गुना अधिक दर्ज किया गया है। घनी आबादी क्षेत्र में इंडेक्स 370 दर्ज हुआ है तो बाहरी क्षेत्र में 111 एक्यूआई रहा। इससे शुक्रवार को लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आंखों में जलन भी बढ़ गई। वृंदावन में 448 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मथुरा में जमकर आतिशबाजी हुई
बृहस्पतिवार को दिवाली पर धार्मिक नगरी मथुरा में जमकर आतिशबाजी हुई है। सूर्यास्त से पहले ही शुरू हुई आतिशबाजी मध्य रात के बाद तक अनवरत चलती रही। इससे आसमान में झिलमिलाहट के साथ तेज धमाकों की गूंज बनी रही। इससे वातावरण में धुंध छाई रही। आम दिनों में रहने वाले प्रदूषण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। नगर निगम द्वारा लगाए गए प्रदूषण और तापमान मापक यंत्र के अनुसार शहर में अलग-अलग स्थानों पर दिवाली के दिन प्रदूषण का इंडेक्स 111 से लेकर 370 एक्यूआई दर्ज हुआ है। होलीगेट और इसके आसपास एक्यूआई सबसे अधिक 370 रहा है, जबकि लक्ष्मीनगर यमुना पार क्षेत्र में न्यूनतम 111 एक्यूआई रहा है। इसके अलावा पीएम10 और पीएम 2.5 भी खतरनाक स्थिति में रहे। इससे शहर के कई इलाकों में लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत सामने आई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि दिवाली पर प्रदूषण बढ़ जाता है।
विज्ञापन

भैया दूज: यम की फांस से मुक्ति का पर्व है यमद्वितीया, भाई-बहन यमुना में लगाएंगे डुबकी, अनूठी है यह मान्यता

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें