फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

Mon, 08 Nov 2021 01:52 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक राजू निवासी जुआ थाना साहत हंडी (औरैया) की मौत हो गई। 15 यात्री घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


चालक सहित अन्य सवारियां बस में दो घंटे तक फंसी रहीं। सूचना पर पहुंची थाना सुरीर पुलिस व एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों ने स्टीयरिंग में फंसे चालक व अन्य सवारियों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल लोग औरैया और इटावा के रहने वाले हैं।

गांव तेहरा के पास हुआ हादसा
बस चालक राजू निवासी जुआ थाना साहत हंडी जिला औरैया रविवार रात को आगरा की ओर से सवारियां लेकर नोएडा की ओर जा रहा था। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 80-79 गांव तेहरा के पास उसे झपकी लग गई। इससे बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सुरीर कोतवाली पुलिस व यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। करीब दो घंटे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। स्टीयरिंग में फंसे चालक वह अन्य सवारियों को गैस कटर की मदद से बस की बॉडी को काट कर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से मथुरा, नौहझील, आगरा, नोएडा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। 

ये हुए हादसे में घायल
- अरुण कुमार (31 वर्ष) पुत्र ब्रजकिशोर गांव जुआ औरैया
- अंकुश मिश्रा (21 वर्ष) पुत्र रामशरण निवासी जिनजा सैफई इटावा
- आशीष कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी सैफई इटावा
- बबीता पत्नी अरुण कुमार निवासी फफूंद औरैया
- प्रिया पुत्री बृजेश सतानी थाना अजीतमल औरैया
- अंजली पुत्री अनिल कुमार जल्लूपुर थाना अजीतमल औरैया
- अंकुश पुत्र उमाशंकर अकबरपुर थाना अयाना औरैया
- राहुल कुमार पुत्र जसवंत सराय टीटवा थाना अजीतमल जिला औरैया
- किरण पत्नी रामू जल्लूपुर थाना अजीतमल औरैया
- ममता पत्नी अनिल जल्लूपुर थाना अजीतमल औरैया
- सचिन पुत्र रामरतन झका गुलेरी अछलया
- अराध्या पुत्री रामू जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला औरैया
- रामू पुत्र बदन सिंह जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला औरैया
- राजू पुत्र रामजीलाल जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला औरैया
- मयंक पुत्र रामू जल्लूपुर थाना अजीतमल औरैया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें