मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक राजू निवासी जुआ थाना साहत हंडी (औरैया) की मौत हो गई। 15 यात्री घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
चालक सहित अन्य सवारियां बस में दो घंटे तक फंसी रहीं। सूचना पर पहुंची थाना सुरीर पुलिस व एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों ने स्टीयरिंग में फंसे चालक व अन्य सवारियों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल लोग औरैया और इटावा के रहने वाले हैं।
गांव तेहरा के पास हुआ हादसा
बस चालक राजू निवासी जुआ थाना साहत हंडी जिला औरैया रविवार रात को आगरा की ओर से सवारियां लेकर नोएडा की ओर जा रहा था। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 80-79 गांव तेहरा के पास उसे झपकी लग गई। इससे बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।