यहां का है मामला
थाना रकाबगंज क्षेत्र रहने वाली महिला ने बताया कि साल 2017 में उसके पास एक नंबर से मिस कॉल आई। बात करने पर फोन करने वाले ने खुद का नाम राजा बताया और हिंदू होने की जानकारी देते हुए दोस्ती करने को कहा। उसके द्वारा मना करने के बाद भी लगातार फोन आते रहे और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। इसके बाद राजा उसे एक दिन बालूगंज स्थित अपने आवास ले गया। परिवार से मिलने पर पता चला की राजा हिंदू नहीं है, उसने विरोध करते हुए संबंध खत्म करने की बात कही तो आरोपी राजा खान ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया और मौलवी को बुला लिया। आरोपी ने मौलवी से निकाह पढ़वा कर जबरन निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद घर में कैद रखकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - Agra: मोबाइल हैक किया, न्यूड फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा; बांग्लादेश-पाकिस्तान के नंबर से मांग रहे दो लाख
सामने आया पति का सच
पीड़िता ने पुलिस को बताया की राजा उसका शारीरिक शोषण करता था। पूरे दिन काम कराया जाता था और धर्म को लेकर अभद्र ताने दिए जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जबरन बच्चा भी पैदा करवाया। पीड़िता को एक दिन घर में काम करते समय कुछ सबूत मिले, जिससे पता चला की राजा खान कई लड़कियों के साथ इसी तरह का काम कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है। राजा लव जिहाद के मिशन पर है। पीड़िता ने जब राजा से इस बाबत बात की तो पूरे परिवार ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।
ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav Result: मैनपुरी में मतगणना में धांधली, सपाइयों का हंगामा, पुलिस ने अंधेरे में भांजी लाठियां