फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में ये क्या हुआ: मतगणना स्थल से बाहर किए एजेंट और हार में बदल गई सपा प्रत्याशी की जीत, जमकर हंगामा

Sun, 14 May 2023 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी की नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष पद के लिए मतगणना चल रही थी। सपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। बताया गया है कि उसी दौरान मतगणना स्थल से एजेंट और मीडिया कर्मियों को बाहर कर दिया गया और भाजपा प्रत्याशी की जीत घोषित कर दी। 
विज्ञापन
पूर्व सपा विधायक राजकुमार यादव की अधिकारियों से हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की नगर पंचायत बेवर में शाम के समय अचानक सपा प्रत्याशी की जीत हार में बदल गई तो सपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रत्याशी के बाहर आने के बाद प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सपाइयों ने हाइवे पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यहां का है मामला 

नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी अरुण उर्फ अन्नू दीक्षित की हार की घोषणा और बीजेपी प्रत्याशी सरितकांत भाटिया की जीत खबर आते ही सपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। अन्नू के बाहर आते ही प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: हेमामालिनी के गढ़ में अरविंद केजरीवाल ने लगाई सेंध, AAP प्रत्याशी ने दर्ज की बड़ी जीत; भाजपाई हैरान
 

मतगणना स्थल से बाहर किए एजेंट 

बता दें कि शुरुआत में सपा प्रत्याशी अरुण भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे थे। शाम होने तक सपाई जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे थे। लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक एजेंट और मीडिया कर्मियों को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही भाजपा प्रत्याशी सरिताकांत भाटिया को 74 मतों से विजेता घोषित कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav Result: मैनपुरी में मतगणना में धांधली, सपाइयों का हंगामा, पुलिस ने अंधेरे में भांजी लाठियां
 
विज्ञापन

काफी देर तक चला हंगामा 

भाजपा प्रत्याशी की जीत और सपा प्रत्याशी की हार की बात सुनते ही सपा नेताओं व समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया। अपने प्रत्याशी के बाहर आते ही प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद कई समर्थक हाइवे पर पहुंच गया और वहां भी काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान प्रशासन पर भाजपा से मिली भगत कर सपा प्रत्याशी को हराने का आरोप लगाया। हंगामा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - Mainpuri Nikay Chunav Result: मतगणना में धांधली, डिंपल यादव बोलीं-जनता के फैसले को किया जा रहा तहस-नहस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें