नाराज होकर पत्नी चली गई थी मायके
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मोहन नगर, प्रकाश नगर निवासी गुरुदयाल कुशवाह घर के पास ही मैरिज होम चलाते थे। खेरिया मोड़, शाहगंज की युवती के साथ 11 महीने पहले शादी हुई थी। शनिवार को दिन में किसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। पत्नी ने कॉल कर अपने मायके वालों को बुलाया और मायके चली गई। पत्नी के जाने से नाराज गुरुदयाल ने कमरे में खुद को बंद कर लिया।
ये भी पढ़ें - जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को रिमांड पर लेगी पुलिस, फर्जी डिग्रियों से नाैकरी का खुलेगा राज
सुबह-सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश
रविवार सुबह 5 बजे परिजन ने दरवाजा खटखटाया। कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से झांककर देखा तो गुरुदयाल पंखे से लटके थे। दरवाजा तोड़कर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन में कोहराम मच गया। पत्नी भी आ पहुंची। वह भी रो-रोकर बेहाल है।
ये भी पढ़ें - Agra: सीकरी में दो पक्ष भिड़े...जमकर पथराव और मारपीट, फायरिंग में किशोर को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस