फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

Sat, 26 Dec 2020 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 स्थित पानी की टंकी मोड़ पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। शनिवार सुबह चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार चालक फरार है।

विज्ञापन


पश्चिमपुरी स्थित बांके बिहारी कुंज निवासी अमित मंगल (50) पुत्र इंद्रनाथ मंगल एक जनरेटर फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार रात को उनके नेहरू नगर निवासी रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम था। अमित पत्नी रेखा, बेटे अमन और भतीजे अर्णव (11) के साथ देर रात कार्यक्रम से लौट रहे थे। अमित भतीजे अर्णव के साथ बाइक पर थे, रेखा स्कूल से बेटे के साथ आ रही थीं। 


आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 पानी की टंकी मोड़ पर अमित ने करकुंज चौराहे की तरफ जाने के लिए टर्न लिया। तभी सेक्टर आठ की ओर से तेज गति से आती कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। चालक कार को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह इलाज के दौरान अमित मंगल की मौत हो गई। अर्णव की हालत गंभीर बनी हुई है। अर्णव के पिता प्रतीक का आरोप है कि आरोपी चालक नशे में था। गाड़ी को तेज चला रहा था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

जानलेवा होता जा रहा है टंकी मोड़
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी का मोड़ जानलेवा होता जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर कई दुकानें हैं। इनके बाहर अतिक्रमण किया हुआ है। ठेल-ढकेल वाले भी खड़े रहते हैं। इस कारण कई बार दूसरी तरफ से आने वाली गाड़ी की गति का अंदाजा नहीं हो पाता है। 

यहां पर पुलिस भी नहीं रहती है। ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं लगे हैं। टर्न लेने के दौरान इस रास्ते पर कई बार पहले भी हादसे हो चुके हैं। कार की टक्कर हो चुकी हैं। ट्रक भी वाहन चलाने वालों की जान ले चुके हैं। एक साल पहले कार भी पलट गई थी। कार सवार बच गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें