ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल कार सवार एफएम टावर मंजूर गढ़ी रोड अलीगढ़ निवासी आदिल पुत्र अखलाक निवासी, उसकी पत्नी, अली पुत्र अखलाक अली, उसकी पुत्री तिमरा जहां, टेंपो चालक रजनेश पुत्र किताब सिंह निवासी महमूद नगर, अंशिका उर्फ कोमल दीक्षित , मनु उर्फ विधि दीक्षित, तनु दीक्षित पुत्री रमाकांत दीक्षित, राधना पत्नी हरिनंदन सिंह, उनकी पुत्री लक्ष्मी, संध्या, पुत्र आलोक, रोहित, सरजन, शिवम पुत्रगण उजीर सिंह निवासी हरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मदद के लिए मच गई चीख पुकार
हादसे के बाद टेंपों पलट गया था। जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए। लोग मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद टेंपो को सीधा कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।
मृतक के परिजनों को मिलेगा किसान दुर्घटना बीमा का लाभ
सड़क हादसे की सूचना पर तहसीलदार राजीव निगम ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास जमीन है। मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। इसके लिए परिजनों से आवश्यक प्रपत्र मांगे गए हैं।