शिकायत के अनुसार, युवती की मुलाकात पिछले साल बिचपुरी के कृष्णाधाम कालोनी निवासी सुशील से हुई थी। सुशील ने युवती को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसी क्रम में, 18 नवंबर को सुशील ने युवती को बिचपुरी के पास एक होटल में बुलाया। आरोप है कि होटल में सुशील ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना ली।
ये भी पढ़ें - UP: ढोलक की थाप के थे दीवाने, उसकी हुई ऐसी बेकदरी... कूड़ा बीनकर भर रहा था पेट, सड़क किनारे मिली लाश
पीड़िता के अनुसार, इसके बाद सुशील उसे लगातार दबाव में लेकर संबंध बनाता रहा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो सुशील ने अपने दोस्त संतोष को वह वीडियो दे दी। संतोष ने उस वीडियो को पीड़िता के परिजनों और अन्य परिचितों को भेज दिया, जिससे युवती को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें - 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका: आगरा कॉलेज में AI और मशीन लर्निंग की फ्री इंटर्नशिप, 30 जून तक करें आवेदन
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पीड़िता ने 2 मई को सिकंदरा थाने में सुशील और संतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। सुशील को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस संतोष की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें - UP: ई-वे बिल में छोटी गलती पर भारी जुर्माना क्यों? व्यापारियों ने उठाई आवाज, एसआईबी जांच के लिए मांगी एसओपी