अनुपम दुबे ने बताया कि व्यावसायिक खेती के लिए राजा जामुन, सीआईएसएच जे-37, सीआईएसएच जे-42 तथा थाईलैंड ब्लैक किस्में उपयुक्त हैं। आगरा क्षेत्र में जुलाई-अगस्त का मानसून काल रोपाई के लिए सबसे अच्छा समय है, जबकि फरवरी-मार्च में भी पौधे लगाए जा सकते हैं। खेत में पौधों को 8×8 मीटर या 10×10 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। मेड़ पर रोपाई करने पर 10 से 12 फीट की दूरी पर्याप्त रहती है।
ये भी पढ़ें - UP: लोहे के पाइप से फाड़ दिया सिर, बेरहमी से किया आयुर्वेद डॉक्टर का कत्ल; दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
रोपाई से एक माह पहले 2×2×2 फीट के गड्ढे तैयार कर उनमें 10 से 15 किलो सड़ी गोबर की खाद, 50 ग्राम ट्राइकोडर्मा और 50 ग्राम क्लोरपायरीफॉस मिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जामुन के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त है, लेकिन जलभराव नहीं होना चाहिए। पौधा लगाते समय कलम का जोड़ मिट्टी से 2 से 3 इंच ऊपर रखें तथा नीचे निकलने वाली अतिरिक्त टहनियों को हटाते रहें। नए पौधों को बांस का सहारा दें और शुरुआती दो वर्षों तक जैविक खाद को प्राथमिकता दें। सिंचाई आवश्यकता अनुसार करें तथा सर्दियों में पाले से बचाव के लिए हल्की सिंचाई अवश्य करें।
ये भी पढ़ें - UP: गड्ढों के बीच जिंदगी का सफर, सीएम ग्रिड निर्माण में सुरक्षा इंतजाम नदारद; डेढ़ किलोमीटर तक धूल का गुबार