कासगंज। अखिल भारतीय कायस्था महासभा द्वारा लखनऊ में 3 दिसंबर को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन शक्ति प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए बैठक कर रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की विश्वेश्वरय्या भवन लखनऊ में संपन्न हुई। राष्ट्रीय बैठक में तय किया गया कि प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जयंती पर कायस्थ समाज के संगठन की शक्ति प्रदर्शन के लिए विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। 3 दिसंबर को आयोजित रैली में जनपद से भी समाज बंधु रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। इसके लिए समाज बंधुओं से जनसंपर्क कर रैली के बारे में जानकारी दें। रैली की तैयारी को लेकर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना और प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रवीर सक्सेना समीक्षा बैठक करने 26 नबंबर को कासगंज आ रहे है। नवल कुलश्रेष्ठ, डॉ. नीरज सक्सेना, शांतनु चौधरी, अतुल सक्सेना, संजय सिन्हा, अचिंत सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, विजय सक्सेना, आशीष सक्सेना, अरविंद सक्सेना मौजूद रहे।