फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद का खूनी खेल: बीच सड़क पर चाचा की हत्या, सामने जो आया मार दी गोली; तिहरे हत्याकांड से दहशत

Tue, 20 Jun 2023 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी

सार

Mainpuri Crime News: गांव नगला अतिराम में रास्ते की जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इस विवाद में आरोपी युवक ने बाबा-चाचा और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Mainpuri triple murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रास्ते के विवाद में खूनी खेल खेला गया। न तो रिश्तों की परवाह थी और नाहीं अपनों को खोने का गम। हत्यारोपी राहुल इस कदर गुस्से में था कि जो सामने आया, उसे गोली मारता चला गया। विवाद कोई ऐसा नहीं था जो दो परिवारों में आपसी सामंजस्य से नहीं सुलझाया जा सकता था। बस एक सनक थी, जिसकी वजह से राहुल ने अपनों की ही खून बहा दिया। 

ये था विवाद 

मैनपुरी जिले के कस्बा करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में मौत का खेल खेला गया। इस गांव में कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर भी आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस रविवार दोनों पक्ष के बीच रास्ते को लेकर विवाद भी हुआ था। इसी रंजिश में सोबरन के पुत्र राहुल ने हथियार उठा लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी तिहरा हत्याकांड: दर्दनाक चीखों से दहला गांव, राहुल के सिर थी मौत सवार; कोई भी न कर सका सामना
 

मृतकों के घर मची चीख पुकार - फोटो : अमर उजाला

बीच रास्ते में चाचा को मारी गोली 

सोमवार की दोपहर सोबरन के पुत्र राहुल ने तमंचे से चाचा कायम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद राहुल गालियां देते हुए उनके घर पर आया और फायरिंग कर दी। राहुल की आवाज सुनकर कायम सिंह के पिता 75 वर्षीय रामेश्वर दयाल घर से निकलकर आए, तो राहुल ने उन पर भी गोली चला दी। इसके बाद जब चचेरे भाई वीकेश की पत्नी ममता बाहर आई तो राहुल ने उसे भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रास्ते के विवाद में ली थी जान
 

गांव की महिला से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दूसरी भाभी को भी मारी गोली 

रामेश्वर दयाल और ममता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े, लेकिन राहुल वहीं जमा हुआ था। कुछ ही पलों में गोली की आवाज सुनकर दूसरी भाभी सरोजनी देवी वहां पहुंची तो उन्हें भी गोली मार दी गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गई। 

ये भी पढ़ें -  Mainpuri Triple Murder Case: डेढ़ किमी दूर दुकान पर बेटे के सिर में मारी गोली, घर जाकर पिता व बहू को भूना

 

आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला

राहुल को रोकने की नहीं दिखाई हिम्मत

कायम सिंह के घर के बाहर राहुल डटा हुआ था और फायरिंग कर रहा था। तीन हत्याओं के बाद एक और भाभी को गोली मारने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं था। हैरानी की बात तो ये थी कि राहुल के सामने जाने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। 

ये भी पढ़ें - तिहरे हत्याकांड से दहल उठा इलाका: याद आ गया असरोही कांड, वर्चस्व के लिए चार लोगों को गोलियों से भून दिया था
 

गांव में दहशत

तिहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल बन गया। कुछ ही देर में राहुल वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायल महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को घटना की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

कोई बोलने के लिए नहीं तैयार 

इस हत्याकांड के बाद गांव में खामोशी छाई हुई थी। गांव के लोग न तो इस विवाद को लेकर कुछ बोलने के लिए तैयार थे और नाहीं राहुल के बारे में। हालांकि पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ में राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें