फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश, सिपाही पर गोली चलाने वाला आरोपी फिर फरार

Mon, 26 Aug 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्योंति खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सिपाही को गोली मारने का आरोपी बबलू यादव भाग गया। पुलिस ने 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


सात अगस्त को करहल गेट चौकी पर तैनात सिपाही अंकित चौधरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार संदिग्धों का पीछा करने के दौरान उसे गोली मार दी गई थी। मामले में पुलिस 50-50 हजार के दो इनामी आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी बबलू यादव अभी भी फरार चल रहा है। कुछ दिन पूर्व राजा का बाग स्थित आवास पर दबिश के दौरान वह भाग निकला था।
 
विज्ञापन

रविवार को सूचना पर इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई के नेतृत्व में एसएसआई सतेंद्र पाल सिंह, औंछा गेट चौकी इंचार्ज सुरेंद्र राव, आगरा गेट चौकी इंचार्ज शिव सेवक वाजपेई टीम के साथ सुबह करीब 11 बजे गांव ब्योंति खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास बबलू यादव की घेराबंदी की। 

पुलिस से खुद को घिरता देख बबलू व उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले से संभलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। इस बार भी बबलू पुलिस के हाथों से बच निकला। 

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ मामा उर्फ सहदेव सिंह निवासी गांव लरसिया थाना अलीगंज, एटा बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उस पर जानलेवा हमले के दो, लूट का एक मामला दर्ज है। उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस जल्द ही सिपाही को गोली मारने के आरोपी बबलू को भी गिरफ्तार करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें