फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तस्वीर को लेकर ट्विटर पर मचा हल्ला, रेलवे की उड़ गई नींद, चौंकाने वाली है कहानी

Sun, 25 Aug 2019 03:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्टेशन पर सो रहा व्यक्ति
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाला वाक्या सामने आया है। यहां स्टेशन पर सो रहे एक व्यक्ति की तस्वीर ट्विटर के माध्यम से दिल्ली तक पहुंच गई। जब रेलवे के अफसरों को जानकारी हुई तो उनके हांथ-पांव फूल गए। बाद में सच्चाई सामने आई तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार शाम करीब छह रेल यात्री शिवम सोलंकी ने कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लेटे यात्री का फोटो खींचा और रेल मंत्रलय को ट्वीट कर दिया। ट्वीट में लिखा कि यह व्यक्ति आगरा के कैंट स्टेशन पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद भी किसी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया, इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? 
विज्ञापन

इस ट्वीट से रेलवे में हड़कंप मच गया। भारतीय रेलवे की ओर से जीआरपी और आरपीएफ को तुरंत मौके पर भेजा गया। जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर विजय सिंह टीम के उस व्यक्ति के पास पहुंचे तो पता चला कि वो सो रहा है। जब उसे जगाया गया तो पुलिस को देखकर उसके हाथ-पांव फूल गए। 

पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसे सोनीपत जाना है। उसकी ट्रेन लेट थी तो वो चादर बिछाकर प्लेटफॉर्म पर सो गया था। इसके बाद जीआरपी ने राहत की सांस ली और शिकायतकर्ता को ट्वीट कर बताया कि व्यक्ति का नाम विनोद है और वो बिल्कुल ठीक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें