कोतवाली क्षेत्र में शृंगार नगर के रहने वाले 32 वर्षीय सत्यम चौहान करीब छह साल से नोएडा में पत्नी व एक बेटे के साथ रह कर फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे थे। 28 अप्रैल को सत्यम ने अपनी बहन को फोन कर जहर खिलाने के बारे में जानकारी दी। परिजन नोएडा पहुंचे और सत्यम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें-
UP: दर्दनाक हादसा...स्कूटी सवारों को वाहन ने रौंदा, भाई-बहन के सामने युवक की माैत; परिवार में मचा कोहराम
मंगलवार की शाम इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। यूपी 112 की सूचना पर पुलिस मोहल्ला शृंगार नगर पहुंची। मृतक के पिता अमर सिंह ने आरोप लगाया कि बेटे और बहू के बीच विवाद होता रहता था। बहू ने ही पुत्र को जहर खिलाकर मार डाला। आरोप से संबंधित एक तहरीर भी सदर कोतवाली में दी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पुलिस ने नोएडा में केस दर्ज कराए जाने की बात मृतक के परिजन से कही है।