भोगांव। एटा के दंपती से तमंचे की बल पर लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उधारी चुकाने और बाकी के रुपयों से पार्टी करना चाहते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को एटा के थाना जसरथपुर के ग्राम हरिसिंहपुर निवासी कमल पांडेय अपनी पत्नी रिंकी के साथ छिबरामऊ में अपने बहनोई की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे। बेवर रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा के बल पर रिंकी का पर्स लूट लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन की। मुखबिर की सूचना पर रजवाना रोड पर झाल पुल के पास से मोहित राजपूत तथा निखिल यादव निवासी जेल चौराहा, आवाबाग कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक तमंचा कारतूस, 700 रुपये, जंजीर, अंगूठी बरामद की हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मोहित की उम्र 20 वर्ष तथा निखिल की उम्र 19 वर्ष है।