फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देने के बाद प्रेमिका ने किया फोन: लंबी सांसें ले रहा था अंकित, हांफती आवाज में कहा- हैलो-हैलो, कुछ और...

Sat, 25 Mar 2023 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

हाथरस के अंकित पुंडीर की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में तीन कॉल रिकार्डिंग सामने आईं हैं। एक में जहर देने के बाद प्रेमिका ने अंकित को कॉल किया। इसके बाद जब वह मौत के करीब पहुंचा तब भी पुष्टि करने के लिए फोन किया था।
विज्ञापन
प्रेमिका ने प्रेमी को जहर देकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हाथरस के अंकित पुंडीर की मौत के मामले में तीन कॉल रिकार्डिंग सामने आईं हैं। एक में जहर देने के बाद प्रेमिका ने अंकित को कॉल किया। शायद वह जानना चाहती थी कि अंकित मर चुका है या नहीं। जब वह मौत के करीब पहुंचा तब भी पुष्टि करने के लिए फोन किया। 
विज्ञापन


लंबी सांसों के साथ बातचीत हुई। प्रेमिका बोली, इसके बाद भी जिंदा बच जाओ तो फांसी लगा लेना...गुडबाय। जिला हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव डंडेशरी निवासी अंकित पुंडीर (22) की मौत 17 मार्च की सुबह मैनपुरी में हुई थी। उसकी प्रेमिका चित्रा ने हरियाणा से फोन करके अंकित को एटा बुलाया था। 

इसमें दोनों की कॉल रिकार्डिंग सामने आई हैं। एक कॉल की बातचीत के अनुसार अंकित को जहर दे दिया और वह अंतिम सांसें गिन रहा था। तब चित्रा ने कॉल किया।

कॉल को रिसीव करने के बाद अंकित लंबी सांसें ले रहा है और हांफती आवाज में हैलो-हैलो, बोलो। तब काफी देर बाद चित्रा जवाब देती है और कहती है कि कुछ न हो तो फांसी लगा लेना, गुडबाय। अंकित कहता है ओके, और कुछ खिलाना हो वो भी खिला दो। तब चित्रा कहती है बस ऐसे ही जान दे देना।
विज्ञापन

 

छाती ठोंक कर आना और पीटना भी

एक अन्य कॉल रिकार्डिंग में प्रेमिका अंकित को आने के लिए दबाव बनाती है। तब अंकित 16 मार्च को आने की बात कहता है। इसमें तमाम ऐसे शब्द कहे गए हैं, जिससे साबित हो रहा है कि चित्रा ने पहले से ही हत्या की पूरी योजना बना ली थी। इसमें प्रेमिका कहती है कि छाती ठोंक कर आना और छाती को पीटना भी। अंकित समझने का प्रयास करता है तो चित्रा बात को घुमा देती है। उसे बुलाने के लिए शाम का समय दिया जाता है।

यह था मामला

मृतक के चचेरे भाई शैलेश ने चित्रा, इसके पति हेमंत निवासी गांव बनैल थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर और भाई अमित व सनी निवासी नारायण नगर एटा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। बताया कि चित्रा और अंकित के बीच प्रेम संबंध थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन चित्रा के परिजन तैयार नहीं थे और उन्होंने उसकी शादी बुलंदशहर में कर दी, लेकिन चित्रा के भाई अंकित से रंजिश मान बैठे थे। 12 मार्च को चित्रा से फोन कराया। 16 मार्च को नारायण नगर में उसे जहर दिया गया।

यह भी पढ़ें: ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

शादी के बाद भी अंकित से मिलती थी चित्रा
दरअसल, शादी के बाद भी चित्रा अपने प्रेमी अंकित से मिलती रहती थी। 16 मार्च को भी फोन पर चित्रा ने अंकित को एटा बस स्टैंड पर बुलाया था। यहीं पर चित्रा ने अंकित को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जहर दे दिया। कुछ देर बातचीत के बाद प्रेमिका चित्रा अपने घर चली गई। कुछ देर बाद अंकित की तबीयत बिगड़ने लगी तो, अंकित बस में सवार होकर मैनपुरी के लिए चला गया। 
विज्ञापन

जब तबीयत ज्यादा खराब हुई तो अंकित ने घर पर भाई को फोन किया और बताया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया है। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ रही है। अंकित को मैनपुरी के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, यहां उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें