फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों की शर्मनाक करतूत: पैसे खत्म होने पर पहुंच गए मंदिर, दानपात्र मिला खाली; तो कर दी ऐसी हरकत

Fri, 24 Mar 2023 07:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नशे के लिए किशोर सहित तीन युवकों ने ऐसी हरकत की, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
दानपात्र (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में नशा पूरा करने के लिए जब जेब में पैसा नहीं रहा तो भगवान का खजाना चोरी करने के लिए पहुंचे। यहां भी पैसा नहीं मिला तो मंदिर में तोड़फोड़ करने के साथ ही प्रतिमाओं को खंड़ित कर दिया। इसके बाद घर आकर सो गए। इसका खुलासा रसूलपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया। एक आरोपी नाबालिग है।

यहां की है घटना 

शहीद चौक स्थित हनुमान मंदिर और श्री गोला गोकरन नाथ मंदिर में तोड़फोड़ और प्रतिमाओं को खंड़ित करने वाले तीनों आरोपियों को रसूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम शफीक निवासी मोहल्ला टीला समान दक्षिण, अरगान उर्फ खलीफा निवासी नालबंद चौकी के पास कस्सावान गली दक्षिण के साथ एक किशोर है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि शराब पीकर नशा करते हैं। बुधवार रात दोनों लोगों ने शहीद चौक के पास शराब पी रहे थे, तभी एक किशोर वहां आया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
 
विज्ञापन

नहीं बचे थे पैसे 

नशा करने के लिए हम लोगों के पास पैसे भी नहीं बचे। नशा पूरा करने के लिए हम लोग भगवान पर चढ़ाए जाने वाले पैसों को चोरी करने के लिए वहां पहुंचे। वहां पर भी पैसा नहीं मिला तो गुस्से में मंदिरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही प्रतिमाओं को खंड़ित किया था। प्रतिमाओं को तोड़ने के लिए मंदिर के पास पड़ी ईंटों का प्रयोग किया गया था। जिसे वहीं पर फेंक आए थे। सुबह पुलिस हमें खोजने के लिए हमारे मोहल्ले में दस्तक दी। पहचाने जाने के डर से हमने अपने कपड़े बदल लिए।

पुलिस पर किया फायर 

पुलिस ने हमको पकड़ लिया। अपराधियों ने कहा कि उन्हें यह डर था कि पुलिस पकड़ लेगी तो गोली मार देगी इसलिए उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें