फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में किशोरी द्वारा आत्महत्या का मामला: मां ने दर्ज कराया दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा, जांच में जुटी कासगंज पुलिस

Tue, 09 Nov 2021 08:23 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सोमवार को प्रेम प्रसंग में किशोरी ने खुदकुशी की थी। प्रेमी को जब इस बात की जानकारी हुई तो युवक ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। मंगलवार को किशोरी की मां ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
कासगंज: गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में थाना ढोलना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेम का राज खुल जाने पर किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया। किशोरी की मां ने प्रेमी युवक सहित तीन अन्य के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मां ने लगाए आरोप
मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी पुत्री सुबह करीब 10 बजे घर में अकेली थी। पुत्री को घर में अकेला देखकर रामप्रकाश उर्फ अंकित पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम करनपुर एवं गांव के ही नरेश, रघुवीर सिंह पुत्रगण चंद्रपाल एवं जुगेंद्र पुत्र सूबेदार ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। सोमवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी युवक अंकित का उपचार अभी चल रहा है। घटना के बाद से गांव में किशोरी के परिजनों और प्रेमी युवक के रिश्तेदारों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया है। 
पुलिस करेगी जांच
पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर...
कासगंज में प्रेम कहानी का अंत: राज खुलने पर प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी ने भी किया खुदकुशी का प्रयास

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें