फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बहिन की गोद भराई की रस्म के लिए सामान लेकर घर जा रहे स्कूटी सवार दो भाइयों को सामने से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। स्कूटी करीब 8 फीट उछली और नाले में जा गिरी। स्कूटी सहित दोनों युवक भी नाले में गिर गए। दोनों युवकों के चोट आई है। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल आए। कार भी नाले में गिर गई।
विज्ञापन

चितावली निवासी अनुज कुमार (25) और विशाल (22) पुत्र अनिल कुमार अपनी बहिन की गोद भराई की रस्म अदा करने के लिए मैनपुरी चौराहे से सामान खरीद कर घर जा रहे थे। जब उनकी स्कूटी कुमार डेयरी के सामने पहुंची थी, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद स्कूटी 8 फीट ऊंची उछली और युवकों सहित नाले में जा गिरी। इसके बाद कार भी नाले में चली गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं कार सवार लोग मैनपुरी से दिल्ली के लिए जा रहे थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां से परिजन युवकों को फिरोजाबाद मेडिकल रेफर करा ले गये।
विज्ञापन

अन्य हादसों में 6 लोग घायल
शिकोहाबाद। अन्य हादसे में 6 लोग घायल हो गए। हरीमोहन पुत्र नन्नूमल निवासी असाइन थाना हाथरस और शमशाद पुत्र छोटे खां निवासी कुंवरपुर बैजुआ अपनी बहिन रुबीना को बाइक पर बैठा कर शिकोहाबाद आ रहे थे। इनकी बाइकें आपस में भिड़ गई। तीनों घायल हो गए। राहुल पुत्र मुरारीलाल जैन मंदिर के पास फिरोजाबाद अपनी पत्नी ओमदेवी, बहिन ऊषा के साथ बाइक से सिरसागंज से फिरोजाबाद आ रहा था, तभी नौशेहरा पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें