फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ का हुआ अभिषेक, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ओल्ड ईदगाह में नवनिर्मित श्री पार्श्वनाथ मंदिर जयकारों से गूंज उठा। मंत्रोच्चारण के साथ भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा स्थापित कर 108 कलशों से अभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठान होने पर मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ मंदिर में सात स्वर्ण कलशारोहण समारोह में मंत्रोच्चारण के साथ सवा सात फीट की पद्मासान, भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा स्थापित हुई। छत्र, भामंडल, घंट, चंवर भी स्थापित हुआ। इस पर श्रद्धालु भगवान आदिनाथ के जयकारे लगाने लगे। मुनिश्री विशाल सागर महाराज, मुनिश्री वीर सागर महाराज और मुनिश्री धवल सागर महाराज के करकमलों से मंदिर के शिखर पर सात स्वर्ण कलश स्थापित कर ध्वजा रोहण किया। इसके बाद मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए। भगवान के दर्शन कर भक्त धन्य हो गए। संचालन बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया ने किया। समारोह में राकेश कुमार, मुकेश जैन, बृजेश जैन, संजेश जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, अतुल जैन, नमित जैन, रोनित जैन, श्रेयस जैन, रुचि जैन, प्रीति जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें