फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से पत्नी नहीं आई, तो युवक यमुना में कूदा

विज्ञापन
आगरा। यमुना नदी में छलांग लगाने वाला युवक जुगनू। संवाद - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। पत्नी के मायके से घर नहीं आने से क्षुब्ध गुबरौठ गांव के जुगनू (23) ने सोमवार को यमुना नदी में छलांग लगा दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि ग्राम गुबरौठ निवासी जुगुनू की ससुराल फिरोजाबाद के कोहिनूर गांव में है। जहां 27 नवंबर को उसके साले की शादी है। जुगनू की पत्नी फरहाना कई दिन पहले शादी में शामिल होने के लिए चली गई थी। रविवार को जुगनू ससुराल पहुंचा और पत्नी को घर चलने के लिए कहा। पत्नी ने शादी के बाद आने के लिए कहा। इस पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।
सोमवार को गुस्से में जुगनू वहां से घर के लिए चल दिया। रास्ते में शंकरपुर घाट के पास पहुंचने पर उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस भी पहुंची। परिवार के के लोग और गांववाले भी जुट गए। देर शाम तक युवक की नदी में तलाश होती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें