फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सात दुकानदारों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
15एमएनपी-05-शहर के बजाजा बाजार में खुली दुकानों पर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। अनालॉक-1 में गाइड लाइन के खिलाफ खुली दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार के आदेश पर पुलिस ने सात दुकानदारों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने जुर्माना वसूल करने के बाद दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार ने बेवर बाजार का निरीक्षण किया। कई दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं मिले। निर्धारित समय के बाद भी कई दुकानें खुली मिलीं। एसडीएम के आदेश पर सात दुकानदारों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही सभी दुकानदारों को थाने ले गए। थाने में पुलिस ने गाइड लाइन का पालन नहीं करने के आरोप में दुकानदारों से जुर्माना वसूल करने के बाद उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसडीएम ने बताया कोरोना संक्रमण को सामाजिक दूरी बनाकर ही रोका जा सकता है। थाना प्रभारी से कहा कि मास्क अथवा गमछे का प्रयोग नही करने वालों से जुर्माना वसूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें