1. जो बाजार सोमवार को बंद रहते थे, अब वो इस दिन खुले रहेंगे।
2. सभी दुकानदार मास्क पहनेंगे, दुकानों पर दो गज की दूरी से बनाकर कारोबार करेंगे।
3. जिन बाजारों में भीड़ व नियम उल्लंघन होगा उन्हें सात दिन के लिए बंद किया जाएगा।
4. 48 घंटे के लॉकडाउन में हर सप्ताह बाजार व सभी जगह सैनिटाइजेशन होगा।
लॉकडाउन में सिर्फ मेडिकल स्टोर खुलेंगे
डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा शनिवार व रविवार को होने वाले 48 घंटे के साप्ताहिक लॉकडाउन में सिर्फ मेडिकल स्टोर खुलेंगे। बाकी अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। दूध की सप्लाई नहीं रुकेगी। घर पर खाद्य पदार्थ व आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी। ई-कॉमर्स सुविधा भी जारी रहेगी।
शहर व देहात में सप्ताह में सातों दिन फैक्टरी, कारखाने व औद्योगिक इकाइयां खुली रहेंगी। इन पर शनिवार व रविवार का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
खाद-बीज दुकानों को छूट
कृषि उपकरण, खाद, बीज व कीटनाशक की सभी दुकानें सातों दिन खुली रहेंगी। इन्हें भी प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।
हाईवे पर खुलेंगे ढाबे व पेट्रोल पंप
लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट वाहनों पर कोई रोक नहीं है। इन पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सभी नेशनल व स्टेट हाईवे पर परिवहन जारी रहेगा। हाईवे के किनारे स्थित सभी ढाबे व पेट्रोल पंप सातों दिन खुले रहेंगे।
शासन-प्रशासन के इस फैसले को व्यापारियों ने राहतभरा बताया है। उनका कहना है कि दो दिन की बाजार बंदी को सहन किया जा सकता है क्योंकि अब पांचों दिन दुकान खोल सकेंगे। इससे बाजारों में भीड़ कम रहेगी, क्योंकि 100 फीसदी दुकानें खुली होंगी तो ग्राहक उनमें बंट जाएंगे।
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि सम-विषम फार्मूले से बाजार तो छह दिन खुल रहे थे लेकिन व्यापारी तीन दिन ही दुकान खोल पा रहे थे। इससे कारोबार में रवानी नहीं आ रही थी। ग्राहक भी परेशान थे कि जो सामान लेने गए, पता चला कि उसकी दुकान बंद है।
आगरा मंडल व्यापार संगठन के गोविंद अग्रवाल ने कहा कि बाजारों में भीड़ का मुख्य कारण ही यही था कि 50 फीसदी दुकानें खुल रही थीं। शोरूम पर भी दुकानदार एक बार में पांच से ज्यादा को अंदर नहीं आने दे रहे थे, ऐसे में बाहर भीड़ रहती थी।
संबंधित खबर: आगरा में कोरोना: सराफा बाजार 19 जुलाई तक बंद, दुकान खोलने पर दर्ज होगा मुकदमा