फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संरक्षित स्मारक की जमीन का सर्वे करने गई टीम को बंधक बनाने की कोशिश, फाइल व नक्शे फाड़े

Wed, 07 Jun 2023 11:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में संरक्षित स्मारक की जमीन का सर्वे करने गई टीम को बंधक बनाने की कोशिश की गई। साथ ही उनके पास मौजूद फाइल व नक्शे फाड़ दिए गए। एसडीएम ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Agra News: संरक्षित स्मारक की जमीन का सर्वे करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में संरक्षित स्मारक की परिधि की एनओसी के सर्वे को राजस्व, पुरातत्व व एडीए की संयुक्त टीम पहुंची। इस दौरान जूता निर्यातक नजीर अहमद द्वारा टीम से अभद्रता की गई। साथ ही नक्शा व फाइल भी फाड़ दिए। मामले में एसडीएम सदर परीक्षित खटाना ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आरोपी ने लेखपाल पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले के वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात कही है।

पुरातत्व विभाग से मांगी गई एनओसी

घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के मानसिक अस्पताल रोड स्थित मौजा सुरजेपुर में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। यहां जूता निर्यातक नजीर अहमद का करीब छह हजार वर्ग गज का भूखंड है। इसके निकट संरक्षित स्मारक है। भूखंड पर निर्माण के लिए नजीर अहमद ने एडीए में मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। इसमें पुरातत्व विभाग से एनओसी मांगी गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो

टीम को बंधक बनाने की कोशिश

पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षक राघवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार सिंह और एडीए के अवर अभियंता राजीव गोविल मंगलवार को भूखंड पर पहुंचे। स्मारक की परिधि मापने को लेकर संयुक्त टीम और नजीर अहमद के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि नजीर व उनके साथ मौजूद लोगों ने गेट बंद कर टीम को बंधक बनाने की कोशिश की। गाली-गलौज व अभद्रता करते हुए राजस्व विभाग का नक्शा और पुरातत्व विभाग की फाइल फाड़ दी। 

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
 
विज्ञापन

लेखपाल ने मांगी दो लाख की रिश्वत

घटना से संयुक्त टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर परीक्षित खटाना को अवगत कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थाना हरीपर्वत को मुकदमा दर्ज के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस संबंध में जूता निर्यातक नजीर अहमद का कहना है कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। लेखपाल ने दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की। सभी विभागों से एनओसी मिल चुकी थी। सिर्फ एएसआई की एनओसी बाकी थी। मेरा निर्माण स्मारक से 300 मीटर दूर था। मुझे कहने लगे 250 मीटर है। मेरे पास घटना के वीडियो साक्ष्य हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें