विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह द्वारा बनाई जनक्रांति पार्टी से छाता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। संत युवराज का गांव में भी आश्रम है, जहां पर राधारानी की गुफा के अंदर मंदिर का निर्माण किया गया है। छोटे भाई कर्मयोगी ने बताया की संत युवराज गांव तो कभी-कभी आते हैं। विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। वे इस तरह के वीडियो बनाकर भेजते रहते हैं।
यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने कहा कि संत युवराज काफी समय से दिल्ली में रह रहे हैं। उनका यहां आनाजाना नहीं है। उनका वायरल वीडियो कब का और कहां का है, इसका पता लगा रहे हैं। यदि वीडियों मथुरा जनपद क्षेत्र में बना है तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।