फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली में घटिया निर्माण के चलते पंचायत भवन का लिंटर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत देवकली में घटिया निर्माण के चलते पंचायत भवन का लिंटर गिर गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई। अब ब्लॉक प्रशासन और पंचायत राज विभाग मामले में कार्रवाई करने के बजाए उसे दबाने में जुटा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवकली में पंचायत भवन के निर्माण के लिए शासन ने 17 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इस धनराशि से ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। धनराशि के बंदरबांट में निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। दोयम दर्जे की ईंट लगाई गईं तो लिंटर में भी मानक के अनुसार सीमेंट और सरिया नहीं लगाई गई। इसके चलते दो दिन पहले अचानक ग्राम पंचायत देवकली के गांव कोंडर में बना रहा पंचायत भवन का लिंटर भरभराकर गिर गया।
हालांकि लिंटर गिरने के दौरान आसपास किसी के न होने से हादसा बच गया। मामला सामने आने पर कार्रवाई होने के डर से ग्राम पंचायत, ब्लॉक प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने मामला दबा दिया। सब कुछ जानने के बाद भी अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

तत्कालीन सचिव ने कर लिया पूरा भुगतान
एक माह पहले तक ग्राम पंचायत देवकली में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर रवि यादव की तैनाती थी। वही पंचायत भवन का निर्माण करा रहे थे। बीते माह पंचायती राज विभाग ने रवि यादव को स्थानांतरित कर अरुण यादव को देवकली में भेजा था। कार्यभार छोड़ने से पहले ही सचिव रवि यादव ने पंचायत भवन के निर्माण के लिए आई धनराशि निकाल ली। ऐसे में अब नया सचिव परेशान है कि आखिर लिंटर कैसे डलवाया जाए।
ग्राम पंचयात भवन पास ही नहीं किया अवर अभियंता
ग्राम पंचायत भवन का लगभग आधा लिंटर गिर गया है। ऐसे में ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रशासन मिलकर आधा लिंटर ही डलवाने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में फिर से हादसा होने की आशंका बनी रहेगी। अवर अभियंता बृजकिशोर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन पास नहीं किया गया है। गुणवत्ता खराब होने के चलते पंचायत भवन का लिंटर भी गिर गया है। पंचायत भवन का दोबारा निर्माण करवाने के लिए सचिव को आदेश दिया गया है।
मामला अब तक संज्ञान में नहीं था, इसकी जानकारी की जाएगी। पंचायत भवन के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान क्यों नहीं रखा गया इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें