फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल: एटा में जिला जेल के कंप्यूटर कक्ष से लैपटॉप और इन्वर्टर चोरी

Sun, 17 Oct 2021 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चोरों ने जिला कारागार के सामने बने कारागार के कंप्यूटर कक्ष से लैपटॉप व इन्वर्टर चोरी कर लिए। जब घटना की जानकारी हुई तो जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
जिला कारागार एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाका माने जाने वाले सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला कारागार के सामने बने कारागार के कंप्यूटर कक्ष से लैपटॉप व इन्वर्टर चोरी हो गए। ऑनलाइन मुलाकात पर्ची कक्ष से चोरी होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में 15 अक्तूबर की रात जिला कारागार के ठीक सामने बने कक्ष से दो लैपटॉप और इन्वर्टर चोरी कर लिए गए। इसका मुकदमा जेल कर्मचारी हरीश पुत्र बिजेंद्र सिंह ने दर्ज कराया है। चोरी होने की जानकारी शनिवार सुबह हुई तो जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस में खलबली मच गई। 

थाने में चोरी की वारदात से सनसनी: मालखाने में नकबजनी कर 25 लाख रुपये चुराए, थाना प्रभारी निरीक्षक सहित छह निलंबित
विज्ञापन


पुलिस ने किया घटनास्थल पर निरीक्षण 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि कंप्यूटर कक्ष की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जबकि जिला जेल पर कारागार पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते हैं। इनका पुलिस को कतई खौफ नहीं था। जबकि रात में दरवाजा तोड़ने की आवाजें आई होंगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जेल के सामने कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन मुलाकात पर्ची कक्ष स्थापित किया गया था। इस कक्ष में लैपटॉप व अन्य सामान रखा गया। कोरोना काल समाप्त होने के बाद कंप्यूटर कक्ष में दो लैपटॉप और इनवर्टर रखा हुआ था। चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

शहर के लोगों का कहना है कि जब जेल के सामने से चोरी हो सकती है तो शहर के अन्य इलाके कैसे सुरक्षित होंगे। आए दिन शहर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।    


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें