फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान मालिक के पुत्र ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 31 Oct 2023 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक के पुत्र ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता, कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ला में परिजन के साथ किराए पर रह रही किशोरी के साथ सोमवार की रात मकान मालिक के पुत्र ने दुष्कर्म किया। सुबह जब परिजन ने तलाश की तो पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। परिजन मंगलवार को उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस घटना को संदिग्ध बताते तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के एक गांव निवासी एक शख्स करीब आठ साल से सदर कोतवाली क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है। पिछले दो माह से एक मोहल्ला निवासी नामजद के यहां किराए पर रह रहा है। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे जब आंख खुली तो देखा कि 17 साल की पुत्री कमरे में नहीं थी। कमरे के बाहर मकान मालिक का पुत्र मिला। जब उससे पूछा तो मना कर दिया। लेकिन उसके कमरे से बेटी की सिसकियों की आवाज सुनाई तो कमरे में जाकर देखा। कमरे में किशोरी बेहोश अर्धनग्न अवस्था में मिली। बेटी को इस हालत में देख पिता के होश उड़ गए। होश में लाने के बाद पुत्री से हालत के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह टॉयलेट करने बाहर आई थी। वहां से मकान मालिक का पुत्र मुंह बंद कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे और परिवार को जान से मार देगा। मां और पिता के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर का कहना है घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें