फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला माईथान हादसाः पोकलेन मशीन खराब, मजदूर हथौड़े से तोड़ रहे जर्जर भवन, लोगों का आवागमन बंद

Wed, 01 Feb 2023 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई के दौरान आठ मकान धराशाई हो गए थे। इसके बाद प्रशासन जर्जर मकानों को चिन्हित करके तोड़ रहा है। इसके लिए पोकलैन मशीन, जेसीबी व डंपर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
मकान तोड़ते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में टीला माईथान में जर्जर मकानों को ध्वस्त करने के लिए मेट्रो ने मिट्टी का भराव बुधवार को कराया। लेकिन 60 फुट लंबी रैंप बनाने में लगी पोकलेन मशीन दोपहर 12 बजे खराब हो गई। इसे ठीक करने में समय लग रहा है। इससे रैंप का काम शनिवार तक खिंच सकता है। पीडब्ल्यूडी, एडीए, नगर निगम के इंजीनियरों ने शाम को माईथान में घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शाम को नगर निगम ने मजदूरों के जरिए जर्जर इमारतों को तोड़ने का काम शुरू कराया।

विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने बताया कि माईथान में एडीए चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। पोकलेन मशीन ठीक करा दी गई है। जर्जर मकानों को गिराने के लिए पहले मजदूरों से काम कराया जाएगा। जो क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उन्हें सावधानी से हटाया जाएगा ताकि पूरा भवन एक साथ नीचे न गिरे। बेसमेंट की जगह पीछे गली की ओर से दीवारों को हटाने का काम करेंगे। तब तक रैंप बन जाएगी।

चार चरणों में बनेगी रैंप, खतरनाक है भवन तोड़ना

धर्मशाला से सटे हुए जो 10 भवन है, उन्हें तोड़ने में पोकलेन मशीन चालक और ठेकेदार के कर्मचारी डर रहे हैं। दरअसल, जर्जर भवनों में मोटी दरारें हैं जो कभी भी गिर सकती हैं। बेसमेंट की ओर से जो मशीन उन दीवारों को छूएगी, उसका मलबा मशीन के ऊपर ही आकर गिरेगा, इसलिए रैंप बनाकर उसी ऊंचाई तक मिट्टी भरने पर जोर दिया जा रहा है। मशीन चालकों को डर है कि कहीं दीवारें उनके ऊपर न गिर जाएं। 60 फुट ऊंचाई से गिरी एक ईंट भी जानलेवा साबित हो सकती है। यहां चार चरणों में मिट्टी से रैंप बनाई जानी है।

खोल दिया सिटी स्टेशन रोड

ट्रैफिक पुलिस ने सिटी स्टेशन रोड को आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया था, जिसे बुधवार को खोल दिया गया। दोपहर में मेट्रो के डंपर मिट्टी लेकर पहुंचे। साइट से निकलने और प्रवेश के समय यहां जाम के हालात रहे, वहीं धर्मशाला के ठीक सामने पुलिस पिकेट तैनात की गई है। दिन भर यहां मिट्टी के डंपरों के कारण जाम रहा। हालांकि रास्ता खोलने से व्यापारियों को राहत मिली है।

एडीएम सिटी ने किया निरीक्षण

बुधवार दोपहर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने धर्मशाला के बेसमेंट में भरी जा रही मिट्टी के काम को देखा। उन्होंने मेट्रो से मिट्टी की सप्लाई बढ़ाने और रैंप बनाने के लिए पोकलेन मशीन व जेसीबी से लगातार काम करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें