फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति को जिंदा जलाया: बेटी बोली- मां ने सब्जी में दी नशीली दवा, लगा दी आग, सबको बताया शॉर्ट सर्किट हुआ

Wed, 01 Feb 2023 11:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आठ दिन पहले ही ब्याह करके आई दुल्हन ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। घर में सभी को बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब सच्चाई पता चली तो लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में आठ दिन पहले ब्याह करके आई दुल्हन ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। हत्या करने से पहले शाम को बच्चों को मैथी-आलू की भुजिया में नशीली दवा खिलाई थी। युवक जवाहर तापीय परियोजना में कंपनी की कार पर चालक था। यहां से रात करीब नौ बजे लौटा था। इसके बाद उसे भी नशीली दवा खिलाई गई। हत्या का षड्यंत्र पहले से रचा गया। सुनियोजित तरीके से बेहोश कर जिंदा जला दिया। घटना थाना मलावन क्षेत्र के निगोह हसनपुर गांव की है।

पहली शादी कासगंज की मांडवी के साथ हुई थी

बाबा हाकिम सिंह ने बताया कि रविपाल सिंह का दुष्यंत इकलौता पुत्र था। वर्ष 2013 में पहली शादी कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के सरावल गांव निवासी मांडवी के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। इनमें सौम्या 10 वर्ष, छवि 7 वर्ष, शौर्य 5 वर्ष और वीर दो वर्ष का है। मांडवी ने मई 2022 पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह से परिवार संभला था। गांव के ही शिव कुमार सिंह ने अपनी ससुराल गांव खरसुलिया निवासी संजना से 23 जनवरी को उसकी शादी करा दी। वह पहली बार ही ससुराल आई थी। किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। हत्या क्यों की गई, कोई समझ नहीं पा रहा है।

एक व्यक्ति घर आया और जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गया

वहीं बेटी सौम्या ने बताया कि शाम को मम्मी ने ही मैथी-आलू की भुजिया बनाई थी। इसका स्वाद खराब लगा था। खाना खाने के बाद हम लोग सो गए। फिर कुछ पता नहीं चला और बेहोश हो गए। जबकि छोटी बेटी छवि ने बताया कि होश में आने पर मैंने देखा था कि एक व्यक्ति घर में आया और जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गया था। सीओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

रात को घर में आने-जाने वाला कौन ? पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, कि हत्या की वजह क्या रही ? इसमें कौन-कौन शामिल था। इसका जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है। बेटी ने एक व्यक्ति को देखा था जो छत के रास्ते से होकर गया था। वह कौन है, इसका भी जल्द खुलासा होने की बात कही जा रही है।

रह चुका है भाजपा मंडल अध्यक्ष

मृतक के बाबा ने बताया कि दुष्यंत भाजपा से प्रभावित था। पूर्व में सक्रिय रूप से कार्यक्रमों में जाता था। करीब चार साल पहले पार्टी ने उसे मंडल अध्यक्ष बनाया था। बाद में उसने पार्टी छोड़ दी और नौकरी ही रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें