फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मजदूर की मौत

Tue, 23 Apr 2024 07:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

निर्माणाधीन छज्जे पर कपड़े धोने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव खिरिया में मंगलवार की सुबह एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। घटना के समय मजदूर निर्माणाधीन छज्जे पर कपड़े धो रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला बलूपुर निवासी रविंद्र कुमार (36) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कुछ दिनों से वह थाना कुरावली क्षेत्र के गांव खिरिया में एक व्यक्ति के यहां ठेके पर मजदूरी कर रहा था। काम करने के बाद वहीं पर सोता था। मंगलवार की सुबह रविंद्र निर्माणाधीन मकान के छज्जे पर बैठ कर कपड़े धो रहा था। तभी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया। लाइन में हाथ छूते ही तीव्र करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से रविंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे के बारे में जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें