फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूली बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, 40 को डंक मारा; छह की हालत गंभीर

Tue, 23 Apr 2024 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मधुमक्खियों का हमला उस समय हुआ जब स्कूल खुला। बच्चों के यहां आते ही भगदड़ और चीख पुकार मच गई। इस हमले की वजह से स्कूल की छुट्टी  करनी पड़ी।

 
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में क्षेत्र के ऊर्जितम आर्यान शिक्षण संस्थान नरहौली में सोमवार की सुबह करीब 8 बजे मधुमक्खियों ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया। प्रधानाचार्या समेत 40 बच्चों को डंक मारे। छह बच्चों को तो सीएचसी से एंबुलेंस में बैठाकर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजना पड़ा।
विज्ञापन


शिक्षकों के मुताबिक सुबह स्कूल खुला ही था, तभी स्कूल के बाहर के पेड़ पर लगा छत्ता टूटकर गिरने से मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। बचने के लिए बच्चे भागे। शैक्षिक स्टाफ को खुद को बचाने के लाले पड़ गए। कई बच्चों ने अपने घर की ओर दौड़ लगा दी।

प्रधानाचार्या मंजूरानी त्यागी ने बताया कि करीब 40 बच्चे स्कूल में थे। मधुमक्खियाें के डंक से जख्मी बच्चों को चिकित्सकों के पास ले जाया गया। उन्हें भी मधुमक्खियाें ने डंक मारा है। बच्चों की सुरक्षा देखते हुए छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से प्रभावित 6 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।

घर तक चिपटी रहीं मधुमक्खियां
नरहौली के अमिताभ की बेटी कृतिका (12), स्नेहा (10), गुंजन (6) मधुमक्खियों के चिपटने की वजह से चीख पुकार मचाते हुए घर तक दौड़ीं। परिजन के मुताबिक घर तक मधुमक्खियों ने उनको नहीं छोड़ा। भाऊपुरा के जितेंद्र की बेटी खुशी (12), सौरभ (8) को बीच रास्ते से परिजन कार में बैठाकर ले गए तो कार में भी मधुमिक्खयों ने उन्हें नहीं छोड़ा। खुशी बेहोश हो गई। परिजन ने इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। नरहौली के नेमीचंद के बेटे पूरब (5) को भी सीएचसी लाया गया। जिन्हें एसएन भेजा गया। नरहौली के ही टिल्लू के बच्चे वैष्णवी (11), रिषभ (8) को भी मधुमक्खियों ने काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें