वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ एकत्र कराने की हाईकोर्ट में अर्जी देने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग की सच्चाई शनिवार को पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने एसएसपी मथुरा को प्रखर गर्ग का आपराधिक इतिहास भेजा है। जिसमें प्रखर पर धोखाधड़ी, चेक बाउंस व अन्य धाराओं में 22 केस दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें - दो सिपाहियों की कलह: आगरा पुलिस कमिश्नर ने स्वॉट टीम की भंग, पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर तान दी थी पिस्टल
बाग फरजाना निवासी अनुराग गुप्ता ने 2021 में प्रखर गर्ग सहित 4 लोगों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी, साजिश का केस दर्ज कराया था। द्वारिकापुरम, कमला नगर निवासी प्रखर के विरुद्ध रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज कानपुर, बिजली कंपनी टोरंट पावर, जीवनदायिनी फार्मेसी शॉप के संजीव गोयल सहित 21 लोगों ने चेक बाउंस और अमानत में खयानत का मुकदमा न्यायालय के आदेश से दर्ज कराए हैं। सभी मुकदमे पिछले तीन साल में दर्ज हुए हैं। आरोप है कि प्रखर गर्ग ने कई लोगों को होटल व अन्य संपत्तियां दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है।
ये भी पढ़ें - जिगर के टुकड़े का सौदा: सूनी गोद में आकर छिनीं खुशियां, जिस महिला पर खरीदने का आरोप, उसने बताई ऐसी सच्चाई