फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेट्रोल बनाते हैं सिर्फ 35 रुपये लीटर में, बेचते थे 65 रुपये प्रति लीटर; एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 09 Oct 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है जो एक लीटर पेट्रोल महज 35 रुपये में बनाकर तैयार कर रहा था। फिर इसे महज  65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा था। 

 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा के अवधपुरी इलाके में एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में नकली डीजल-पेट्रोल बरामद किया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। 30 रुपये में नकली डीजल और 35 रुपये में नकली पेट्रोल बनाकर बाजार में 55 से 65 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा था। पेट्रोल व डीजल में साल्वेंट, थिनर व अन्य केमिकल मिलाते थे। भोर में चार बजे ही गाड़ियां ग्रामीण अंचल में इन्हें खपाने को निकलती थीं। जिला पूर्ति विभाग की ओर से जगदीशपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

यहां मारा गया छापा
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नगला अक्खे शाहगंज और अवधपुरी में दो गोदामों पर छापा मारा था। वहां से 7000 लीटर केमिकल बरामद किया। पुलिस ने गोदामों से योगेश उर्फ अन्नू, संजय उस्मानी निवासी राहुल नगर और रामवीर प्रजापति निवासी मिढ़ाकुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में योगेश और रामवीर ने बताया कि वह नकली डीजल-पेट्रोल तैयार करने के लिए साल्वेंट के अलावा कई केमिकल हरिद्वार से लेकर आते थे।

ये भी पढ़ें -  विवाहिता ने पुलिस से बयां किया दर्द: काश! ससुराल वाले समझ पाते, मैं शराब नहीं पीती तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता

डीजल-पेट्रोल तैयार करने में आता था इतना खर्चा
नकली डीजल-पेट्रोल तैयार करने में प्रति लीटर करीब 30 से 35 रुपये खर्चा आता था। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में 55 से लेकर 65 रुपये लीटर तक बेचते थे। प्रति लीटर वह 35 से 40 रुपये तक लाभ कमाते थे। सीओ एसटीएफ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जिला पूर्ति विभाग की ओर से केस दर्ज कराया गया है। अब गोदाम मालिक और इस खेल से जुड़े अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि यह काम अन्य जगहों पर भी किया जा रहा होगा।

ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी बस, मची चीख पुकार; 34 से अधिक सवारियां घायल
विज्ञापन

नकली में भी घटतौली का खेल
नकली डीजल-पेट्रोल में भी आरोपी घटतौली करते थे। वह एक लीटर की जगह 800 मिली लीटर ही देते थे। उन्होंने एक लीटर के मग में सीमेंट डालकर उसे 800 मिलीलीटर का कर दिया था। डीजल-पेट्रोल बाजार से 30 से 35 रुपये सस्ता होनेे के कारण ग्रामीण अधिक छानबीन नहीं करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें