फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनी विधायक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा ने किशनी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक बृजेश कठेरिया को ही चुनाव मैदान में उतारा है। उनका टिकट घोषित होते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उनके पुतले फूंके। जबकि समर्थकों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कटरा सामान चौराहा के अलावा गांव रैचंद्रा, रैपुरा और बरियार में किशनी विधायक बृजेश कठेरिया का पुतला फूंका। इस बीच गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं सपा हाईकमान से प्रत्याशी बदले जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए। वहीं अन्य दावेदारों ने लखनऊ पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर टिकट बदलने की मांग की। वहीं बृजेश कठेरिया का कहना है कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता में उनका कोई विरोध नहीं है। टिकट के लिए दावेदारी करने वाले सोची समझी साजिश के तहत विरोध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें