फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहीं दो छात्राएं अगवा

Thu, 05 Feb 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मासूम बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है। बुधवार को ट्रांस यमुना कालोनी फेस द्वितीय स्थित ब्रज पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं को स्कूल जाते समय दो महिलाओं ने अगवा कर लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। दोनों को होश आया तो वह आटो में थीं। एत्मादपुर थाने की छलेसर चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग देख दोनों को उतारकर महिलाएं भाग निकलीं।  बच्चियों को स्कूल ड्रेस में भटकता देख पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने घटना की जानकारी। सूचना पर पहुंचे घरवाले दोनों को ले आए। फिलहाल महिलाओं का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

ट्रांस यमुना कालोनी के फेस द्वितीय निवासी अवधेेश भारद्वाज की बेटी शिवांगी (10) ब्रज पब्लिक स्कूल मेेें कक्षा द्वितीय की छात्रा है। वहीं पड़ोस में रहने वाली रिहांशी (12) पुत्री मनोज गुप्ता कक्षा चार में पढ़ती हैं। बुधवार सुबह तकरीबन आठ बजे दोनों रोजाना की तरह पैदल स्कूल जा रही थीं। शिवांगी ने बताया कि स्कूल से कुछ दूर पहले उन्हें दो महिलाएं मिली। एक साड़ी में थी, जबकि दूसरी ने सूट पहन रखा था। दोनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। एक महिला ने उससे बोला कि तुम्हारे भाई बुला रहे हैं। इससे पहले की वो कुछ समझ पाती महिलाओं ने दोनों को गोदी में उठा लिया। दोनों के मुंह पर रुमाल लगाया, जिससे वह बेहोश हो गईं। होश आया तो वह एक आटो में थीं। एक महिला उनसे बोली कि तुम्हारे भाई टूंडला स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। तुम्हें भी वहीं ले जा रहे हैं। आटो चलाने वाले ने भी अपना चेहरा ढक रखा था। छलेसर चौकी के पास पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग देख दोनों छात्राओं को उतार दिया। इसके बाद बोला की आगे पैदल आ जाओ। शिवांगी और रिहांशी उतरकर आईं तो रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिसकर्मी शिशुपाल सिंह ने पूछताछ की। गले में स्कूल का आईकार्ड था। दोनों सहेलियों ने पूछताछ में बताया कि वह आटो से यहां आईं हैं। दो महिलाएं उन्हें लेकर आईं थी। रिहांशी को अपने पिता का मोबाइल फोन नंबर पता था। पुलिस ने उसके पिता को सूचना दे दी। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे आए परिवारीजन बच्चियों को घर गए।  दहशतजदा परिवारीजनों ने घटना की जानकारी स्कूल में दी। उधर, छलेसर चौकी प्रभारी का कहना है कि बच्चियां यहां तक कैसे आईं इस बारे में पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी एत्माद्दौला पुलिस को परिवारीजनों ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें