फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अपहृत हुए बालक की हत्या, नाले में ऐसे हाल में मिली लाश; सहम गए घरवाले

Sun, 09 Apr 2023 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अगवा बालक की हत्या करके शव नाले में फेंका गया। बताया गया है कि बालक नमाज पढ़ने गए था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना सदर बाजार में गोकुल बैराज के पास नाले में बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने बालक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर बालक के घरवाले भी मौके पर आ गए। बेटे के शव को देख घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के  बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के मेवाती मोहल्ला, औरंगाबाद के रहने वाले अफजल का नौ साल का बेटा अरहान का शव रविवार की सुबह गोकुल बैराज के पास नाले में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात 8.30 बजे गए बालक को अगवा कर लिया गया। पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तलाश करने पर उसका शव नाले में मिला।

शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है। बालक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें