फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में उत्तर प्रदेश में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार : मोहम्मद फहद

विज्ञापन
कासगंज में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्म? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद ने कहा कि 2022 के प्रदेश के चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी। भाजपा की प्रदेश सरकार से हर व्यक्ति परेशान है। कासगंज से लखनऊ तक हर जिले में भाजपा साफ होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद सर्कुलर रोड पर एक मैरिज गार्डन में आयोजित स्वागत और नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार चुनाव नजदीक आते ही अलग-अलग तरह के प्रोपेगंडा करेगी। जिससे आम जनमानस भ्रमित हो। हिंदू मुस्लिम के बीच सौहार्द खराब किया जाएगा। जिससे चुनाव प्रभावित हो सके।
उन्होंने कहा कि ऐसी चालों से सावधान रहने की जरूरत है। सभी लोग भाईचारे के साथ रहें और वैमनस्य न रखें। पार्टी की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करें। पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। क्योंकि भाजपा सरकार के हर झूठ को जनता पहचान चुकी है। महंगाई से जनता त्रस्त है। बेरोजगार काम के लिए भटक रहे हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सरकार का महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं है। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। न जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है और नही सरकार उन्हें राहत दे पा रही है। झूठ की बुनियाद पर सरकार टिकी है। कार्यक्रम का संचालन महरूफ सौबी ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर उनका कार्यक्रम में जोशीला स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीगढ़ होकर कासगंज आए। उनका रास्ते में ढोलना, बिलराम, नदरई, सर्कुलर रोड, सपा कार्यालय सहित कई इलाकों में स्वागत किया गया। इस दौरान बृजेश पहलवान, जान मोहम्मद, शान मोहम्मद एडवोकेट, अबरार अहमद, डा. फारुख, राजवीर साहू, कमल सिंह मौर्य, अख्तर पठान, असद हुसैन, शाहरूख राज, परवेज जुबैरी, सोनू भंडारी, ओबेस राजू, दीपक वाल्मीक, राकेश वाल्मीक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें