फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज राइफल लूट मामला: एसपी की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली, दो सिपाही निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Fri, 20 Aug 2021 02:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज

सार

पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह को ढोलना थाने में तैनात किया है। राइफल लूट मामले में एसपी की इस कार्रवाई को लेकर खलबली मची हुई है और पुलिस अलर्ट पर है। एसपी लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिह्नित करा रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में गश्त के दौरान सिपाहियों से राइफल लूटने के मामले में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की रात्रि को दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया जबकि कोतवाली इंस्पेक्टर को लाइन भेजा है। सदर कोतवाली की कमान अब ढोलना में तैनात इंस्पेक्टर को सौंपी है। एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


बुधवार की रात्रि को कासगंज-सोरों मार्ग पर अमेजन के गोदाम में कार सवार बदमाश चोरी का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे सिपाहियों ने उन्हें दबोचने की कोशिश की थी। बदमाशों ने हाथापाई करते हुए आरक्षी अभिषेक की इंसास राइफल और कारतूस लूट लिए थे और कार से फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी ने आरक्षी अभिषेक कुमार और साथी रवि कुमार को निलंबित कर दिया है। इस मामले में सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर पर भी गाज गिरी है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा को एसपी ने लाइन में भेजा है। उनके स्थान पर ढोलना थाना प्रभारी वीरेंद्र इंदौलिया को सदर कोतवाली में तैनाती दी है। ढोलना थाने में पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह को ढोलना थाने में तैनात किया है। राइफल लूट मामले में एसपी की इस कार्रवाई को लेकर खलबली मची हुई है और पुलिस अलर्ट पर है। एसपी लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिह्नित करा रहे हैं।

राइफल लूट मामले में लापरवाही देखते हुए दो आरक्षियों को निलंबित किया गया है। जबकि इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन भेजा है। लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज में बदमाशों का दुस्साहस: गश्त कर रहे सिपाही की इंसास राइफल लूटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें