फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला जेल वार्डर का पुलिस ने कराया मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कारागार में तैनात महिला जेल वार्डर से सहकर्मी ने मंगलवार की रात उसके सरकारी आवास में घुसकर दुष्कर्म किया था। मामले में उसने आरोपी कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

जिला कारागार में तैनात महिला वार्डर 10 जून की रात सरकारी आवास में सो रही थी। तभी सहकर्मी अंकित देर रात आवास में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले में महिला कर्मी ने आरोपी के खिलाफ सोरोंजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोरोंजी पुलिस ने महिला कर्मी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला कर्मी के न्यायालय के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए। पुलिस अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि महिला कर्मी के मेडिकल के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें