फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 31 अक्टूबर को केवल बदायूं तक ही जाएंगी दो विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली ट्रैक पर यात्रा करने वाले यात्रीगण 31 अक्तूबर को यात्रा को लेकर समय सारिणी देख लें। इस दिन इस ट्रैक पर सीमित ऊंचाई वाले रास्ते पर काम को लेकर 6 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। जिससे दो विशेष ट्रेनें सिर्फ कासगंज से बदायूं तक चलेंगी, जबकि एक ट्रेन 50 मिनट नियंत्रित कर देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

घटपुरी मकरंदपुर रेलखंड के निकट समपार संख्या 264सी पर सीमित ऊंचाई के सबवे का कार्य होगा। इसलिए ट्रेनों को रि शिड्युल और टर्मिनेशन किया है। ट्रेन संख्या 05369 कासगंज-लालकुआं विशेष गाड़ी जो प्रतिदिन कासगंज जंक्शन से सुबह 6:10 बजे रवाना होती है वह बदायूं तक चलेगी। यह ट्रेन बदायूं में 7:39 बजे पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन बरेली की ओर नहीं जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05398 जो प्रतिदिन कासगंज से सुबह 7:30 बजे चलकर बरेली सिटी जाती है वह ट्रेन 31 अक्टूबर को सिर्फ बदायूं तक ही जाएगी। यहां से आगे के लिए यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 05335 जो प्रतिदिन काशीपुर से चलकर दोपहर 1:20 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचती है। यह ट्रेन 31 अक्टूबर को 50 मिनट तक मकरंदपुर रेलवे स्टेशन पर नियंत्रित की जाएगी। यहां से पचास मिनट देरी से रवाना होगी जो 2:10 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।
घटपुरी मकरंदपुर स्टेशन के बीच रेलखंड पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे का काम होना है। इसको लेकर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। 6 घंटे ब्लॉक लेने के कारण ट्रेने प्रभावित रहेंगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें