फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी क्षेत्र में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने गई महिला से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला सोमवार को गांव में ही चारा लेने के लिए गई हुई थी। इसी बीच गांव का ही युवक डालचंद्र वहां पहुंच गया। महिला को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने महिला को दबोच लिया और उसे बाजारा के खेत में खींच कर ले गया। महिला ने युवक के चंगुल से अपने को बचने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी मदद के लिए चीख पुकार मचाई। उसकी चीख सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए। राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर युवक की हरकतों के बारे मे परिजनों को जानकरी दी।
दुष्कर्म की बात सामने आने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें