फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: कोरोना संक्रमित महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि, दिल्ली के एम्स में चल रहा है उपचार

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज निवासी महिला गुरुग्राम में अपने रिश्तेदार के यहां गईं थीं। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। जांच में पहले कोरोना संक्रमित पाई गईं, बाद में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले की रहने वाली एक महिला ब्लैक फंगस से संक्रमित हो गई है। निजी अस्पताल में उपचार के बाद महिला को दिल्ली स्थित एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लैक फंगस के साथ-साथ महिला कोरोना संक्रमित भी है।

विज्ञापन


ढोलना थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी महिला शिल्पा (55) हरियाणा के गुरुग्राम में अपने रिश्तेदार के यहां गईं थीं। लगभग 20 दिन पहले उन्हें सर्दी, बुखार, जुकाम की शिकायत हुई। उनका पहले निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा। वहां उनकी हालत और बिगड़ती गई।

कोरोना जांच में वह संक्रमित पाई गईं। हालत बिगड़ने पर शिल्पा को छह मई को दिल्ली के एम्स ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। यहां इलाज के दौरान उनकी आंख की रोशनी जाने लगी। फिर एम्स में ब्लैक फंगस की जांच कराई गई। जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


महिला के रिश्तेदार अभिषेक ने बताया कि एम्स के चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस की पुष्टि की है। इधर, महिला में ब्लैक फंगस पुष्टि होने के बाद उनका परिवार चिंतित है। हालांकि महिला के अन्य किसी परिजन में कोरोना या ब्लैक फंगस के लक्षण नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें