फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज राइफल लूट मामला: कटरी में बदमाशों की तलाश, पुलिस को मिले अहम सुराग

Sat, 21 Aug 2021 10:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज

सार

बुधवार की रात को कार सवार लुटेरों ने अमेजन कंपनी के वेअर हाउस कासगंज-सोरों रोड पर शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों के इस प्रयास को कोबरा मोबाइल के गश्ती पुलिस के आरक्षियों ने विफल कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी कासगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में बुधवार की रात को कासगंज सोरों मार्ग पर सिपाही से राइफल लूटने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हासिल हुए हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस की छह टीमें लुटेरों की सुरागकसी में लगी हुई हैं। सुराग मिलने के बाद अब लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शीघ्र ही लुटेरों की गिरफ्तारी होने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा। 

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की रात को कार सवार लुटेरों ने अमेजन कंपनी के वेअर हाउस कासगंज-सोरों रोड पर शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों के इस प्रयास को कोबरा मोबाइल के गश्ती पुलिस के आरक्षियों ने विफल कर दिया। आरक्षियों ने कार सवार लुटेरों को दबोचने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों के हमलावर हो जाने से पुलिस आरक्षी लुटेरे को दबोचने में कामयाब नहीं हो सकी। इस दौरान हमले का विरोध कर लुटेरों को दबोचने की कोशिश करते समय लुटेरे आरक्षी की इंसास राइफल लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। घटना के बाद से एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने छह पुलिस टीमों को लुटेरों को दबोचने के लिए गठित करके सक्रिय किया। पुलिस की दबिशें नोएडा, दिल्ली, बरेली सहित कई इलाकों में गुरुवार को ही गईं थीं। पुलिस टीमों को इन लुटेरों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। बताया गया कि लुटेरों का पूरा गिरोह है। जो इसी तरह के ऑनलाइन वेअर हासों को निशाना बनाते हैं।

राइफल लूट के मामले में लुटेरों के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सुराग के आधार पर काम कर रही है। सभी टीमें सक्रिय हैं और लुटेरों को दबोचने की कोशिश में हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी में सफलता मिलेगी और मामले का खुलासा होगा। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर फरार हुए लुटेरों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। भले ही पुलिस ठोस सबूत मिलने के दावे कर रही हो, लेकिन अभी तक सफलता की ओर कदम नहीं पहुंच पाए हैं। इधर पुलिस की टीमें कटरी में कांबिंग कर रही हैं। दूसरे जिलों से लेकर गैर राज्यों तक पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हुई हैं।
कासगंज राइफल लूट मामला: एसपी की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली, दो सिपाही निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें