सपा सांसद ने लगाया ये आरोप
संजय प्लेस स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में रामजीलाल सुमन ने कहा जिस तरह से घात लगाकर हमला हुआ। उससे लगता है सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। मेरे ऊपर जानलेवा हमले की साजिश रची गई। इससे पहले भी करणी सेना ने 26 मार्च को मेरे आवास पर हमला किया था। हमलावरों को पुलिस और सरकार से संरक्षण प्राप्त है। आवास हमले मामले में दो केस दर्ज हुए थे लेकिन कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत...सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ जली दो लाशें; हर आंख हुई नम
तलवारें और बंदूकें लहराई गईं
इसके बाद 12 अप्रैल को गढ़ी रामी में करणी सेना ने प्रदर्शन किया। वहां भी तलवारें और बंदूकें लहराईं गईं। पुलिस और प्रशासन का रवैया लचर रहा। ये सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। एक वर्ग विशेष के हौसले बुलंद हैं। मुझे अगर कुछ होता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
ये भी पढ़ें - Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग
जेड श्रेणी सुरक्षा देने की मांग
जेड श्रेणी सुरक्षा की देने की मांग समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिस सरकार में सांसद सुरक्षित नहीं, वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी। सपा नेता शब्बीर अब्बास ने कहा सुमन के लिए जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की जाए। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, मुईन बाबू, राजपाल यादव, ममता टपलू, राहुल भारती, संतोष जाटव, लक्ष्मी धनगर, दिवाकर गुर्जर आदि ने हमले की निंदा की।