फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस 2024: रक्तदान कर कारगिल शहीदों को किया नमन, जनहित में बढ़ाए कदम

Sat, 27 Jul 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया। 
 
विज्ञापन
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कारगिल के बलिदानियों की स्मृति में शुकवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें शहीदों को नमन कर 37 लोगों ने रक्तदान किया। अमर उजाला कार्यालय में 17, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल में 10-10 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्त की इन यूनिटों से जरूरतमंद मरीजों का उपचार होगा।
विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान का ऐसा जज्बा दिखा कि सुबह से ही लोग पहुंच गए थे। बोदला निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि वे विकास खंड बिचपुरी में कार्यरत हैं। रक्तदान कर नौकरी पर जाएंगे। ऐसे ही सिकंदरा निवासी अधिवक्ता कुमकुम आर्या ने अपने भतीजे हर्षित आर्या के साथ रक्तदान किया। उन्हाेंने कहा कि देश के लिए हमारे वीर खून बहा रहे हैं, हम मरीजों के लिए रक्तदान करने आए हैं।

विज्ञापन


शिविर में एसएन कॉलेज की चिकित्सक डॉ. रेखा की ड्यूटी लगी थी, उन्होंने भी रक्तदान कर बलिदानियों को नमन किया। शिविर में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र अरोड़ा, डॉ. मोहित बंसल, प्रमोद कुमार, दामोदर सिंह, अनवर खान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


बीपी, बुखार से 12 लोग नहीं कर पाए रक्तदान
शिविर में 12 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। चिकित्सकीय जांच में उच्च रक्तचाप और बुखार मिला। 5 में हीमोग्लोबिन कम पाया गया। इनको इलाज कराने का परामर्श दिया। इसमें 6 तो ऐसे मरीज थे, जिनको पहली बार उच्च रक्तचाप की परेशानी के बारे में पता चला। वे लक्षणों को नजरअंदाज करते रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें